November 6, 2026 8:46 pm

रक्षाबंधन पर्व के मौके पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त 

अपराध पर अंकुश एवं कानून-व्यवस्था पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। रक्षाबंधन पर्व के मौके पर राजधानी लखनऊ में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा, एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट, एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय की अगुवाई में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा शुक्रवार शाम क्षेत्र में गहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान डीसीपी पूर्वी सहित पुलिस के आलाधिकारियों ने पैदल गश्त कर क्षेत्र का निरीक्षण किया और आमजन को जागरूक कर सुरक्षा का एहसास दिलाया।

रक्षाबंधन पर्व के मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा, एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट, एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा सहित भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ चिनहट क्षेत्र के प्रमुख स्थानों एवं बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने अधीनस्थों को दिशा-निर्देश देते हुए हर समय चौकन्ना रहने के लिए निर्देश दिए।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!