November 6, 2026 11:04 pm

रहिमाबाद में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ निकला जश्न-ए-ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस

रहिमाबाद। (संवाददाता) कस्बे में बुधवार को जश्न-ए-ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व बेहद हर्षोल्लास, अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे में विशाल एवं भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय अकीदतमंदों ने शिरकत की।

कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से आए जुलूस—बाकी नगर जुलूस, तकिया जुलूस, रहिमाबाद मुख्य जुलूस और लालूहार जुलूस—दरोगा चक्की चौराहा पर आपस में मिले। इसके बाद यह संयुक्त जुलूस बड़े चौराहे से गुजरते हुए बाकी नगर की तरफ बढ़ा और वहां स्थित मजार शरीफ पर पहुंचकर पूरे एहतराम के साथ संपन्न हुआ।

सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिकोण से पूरा आयोजन इंस्पेक्टर अरुण त्रिगुनायक के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से शांतिपूर्ण ढंग से गुजरा।

इस भव्य आयोजन में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रियाज हुसैन, टीवीएस शोरूम मालिक गुफरान हुसैन, आजाद अंसारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में आम लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान कस्बे का माहौल भाईचारे और सौहार्द की मिसाल बना रहा।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!