August 8, 2026 2:24 am

रहीमाबाद के सुरेश चंद द्विवेदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन 

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में बुधवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत बुधवार को सुरेश चंद्र द्विवेदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रहीमाबाद में ए सी पी मलिहाबाद सुजीत दुबे ने स्कूल में अध्धयन रत छात्राओं को जागरूक किया और छात्राओं से संवाद कर उनकी समास्याओ की जानकारी ली।

ए सी पी मलिहाबाद सुजीत दुबे ने सुरेश चंद्र द्विवेदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रहीमाबाद में अध्ययन रत सैकड़ों छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के मिशन शक्ति कार्य क्रम की खूबियां अध्ययन रत छात्राओं को बताई कि कैसे एक सशक्त महिला अपने परिवार को और अपने समाज को सशक्त कर सकती है।

सरकार द्वारा चलाई जा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के मद्देनजर चलाई जा रही  1090  महिला हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन और 112 पर शिकायत दर्ज करा सकती है  उन के माध्यम से समस्या का निदान करा सकती है साथ ही महिलाएं वह बालिकाएं बाहर निकलती है तो उनके साथ छेड़छाड़ की घटनाएं अक्सर हुआ करते हैं ऐसी घटनाओं को संकोच वंश शिकायत नहीं करती है उन्हें निसंकोच दिये गये नंबर पर शिकायत दर्ज कराये इन नंबरों पर महिलाओं की तैनाती है शिकायत करने वालो का नाम गोपनीय रखा जायेगा  इस अवसर पर थाना प्रभारी रहीमाबाद अरूण कुमार त्रिगुनायक ने छात्राओं को साइबर अपराध के लिए इस 1930 नम्बर पर काल कर अपनी समास्या बता सकती है जिसका समय रहते निदान हो सकता है उप निरीक्षक अशीष शुक्ला उमाशंकर सहित महिला आरक्षी रूबिया सुषमा चौधरी सोनी चौधरी श्रीमती रशिम नाहिद अर्चना यादव सहित शिक्षिकाए मौजूद थी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!