मलिहाबाद,लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र के एक गरीब पीड़ित ने प्रार्थना पत्र दिया है कि एक दबंग ने अपनी गुंडई के दाम पर उसके कलस्टर के पेड़ कटवा लिए हैं। शिकायत करने पर उसे जान से मार डालने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने रहीमाबाद थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।रहीमाबाद थाना क्षेत्र के मुड़ियारा मजरे कैथन खेड़ा गांव निवासी रामप्रसाद ने रहीमाबाद थाने पर शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के ही ओमप्रकाश ने दबंगई के बल पर शनिवार सुबह ही यूकेलिप्टिस के 25 पेड़ चोरी छिपे कटवा लिए हैं। पीड़ित ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि ओमप्रकाश दबंग किस्म का व्यक्ति है जिसने सारे खलिहान तथा चकरोड पर दबंगई के बल पर कब्जा कर रक्खा है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी इतना दबंग किस्म का है कि अपनी मनमानी करता है और कोई भी उसके खिलाफ में बोलने को तैयार नहीं होता है। पीड़ित राम प्रसाद ने न्याय की गुहार लगाते हुए शनिवार को रहीमाबाद थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।




