मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र के ग्राम कैथुलिया में एक अज्ञात युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगो से पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन युवक की पहचान नही हो सकी है। पुलिस के अनुसार समय लगभग 1 बजे दोपहर सूचना मिली कैथूलिया के मजरा सभाखेड़ा के निकट लखनऊ की तरफ जाने वाली डाउन रेल लाइन के किनारे एक अज्ञात युवक 35 वर्ष काली जैकेट व नीली पेंट पहने मृत अवस्था मे पड़ा है। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की शिनाख्त नही हो सकी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्ट्या रेल से गिरना प्रतीक हो रहा है।




