August 8, 2026 2:23 am

रहीमाबाद क्षेत्र में भीषण गर्मी में परिषदीय विद्यालयों के बच्चे बेहाल 

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र में आज भीषण गर्मी आते ही परिषदीय बच्चों का हाल बेहाल होने लगता है। परिषदीय विद्यालयों की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है। विद्यालयों में एसी कूलर तो दूर, पंखे भी उपलब्ध नहीं हैं।गांव में जहां भीषण गर्मी में बिजली की कटौती होती है वहीं कुछ विद्यालय ऐसे हैं जहां पर बच्चों को आधारभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं है।

सबसे ज्यादा हालत तो ग्रामीण क्षेत्रो में खराब हैं। विद्यालय में पंखे लगे हैं लेकिन वह चलते नहीं हैं जो चल रहे हैं वहां बिजली आती नहीं है। ऐसे में सरकारी स्कूल में आने वाले बच्चे इस भीषण गर्मी में मजबूरी में पढ़ने को मजबूर हैं ।आज बढ़ते तापमान में बच्चों का हाल बेहाल नजर आया।कहीं बच्चे छांव ढूंढते नजर आए तो कहीं बच्चो के बीमार होने की सूचना भी उपलब्ध हुई।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कोषाध्यक्ष हरिशंकर राठौर ने बताया कि बेसिक शिक्षा निदेशक का प्रदेश के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्गत आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा हीट वेव से बचाव हेतु बेसिक शिक्षा विभाग को एडवाइसरी जारी की है कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के समय में परिवर्तन किया जाए ,लेकिन इतनी भीषण गर्मी में भी समय परिवर्तन नहीं किया जा रहा है जिससे बच्चो की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही है और बच्चे बीमार हो रहे हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!