November 10, 2026 12:58 am

रहीमाबाद थाना दिवस: ए.सी.पी.मलिहाबाद की मौजूदगी में सुनी गईं जनसमस्याएं, 3 मामलों के तुरंत निस्तारण के निर्देश

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) रहीमाबाद थाना दिवस एसीपी मलिहाबाद के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक रहीमाबाद व राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार की 22 तारीख शनिवार को रहीमाबाद थाना दिवस एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह की उपस्थिति में आयोजित किया गया जिसमें कुल 3 शिकायती प्रार्थना पत्र आए, जिसमें जमीनी विवाद, घरेलू हिंसा और बाग के पेड़ों को लेकर मामले शामिल थे।

बलदेव खेड़ा मजरा उमरावल निवासी अशोक कुमार सिंह ने पड़ोसियों कमल व विपिन पर मेड़ के पत्थर को उखाड़ने और पेड़ की डालें काटने तथा जमीन कब्जाने का आरोप लगाया।वहीं बड़खोरवा की सुमन देवी ने पति व सास पर मारपीट और देवर सूरज पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए एफ.आई.आर की मांग की।

कैथुलिया की सोनेश्वरी ने खेत की मेड़ पर जबरन पेड़ लगाने की शिकायत की।एसीपी मलिहाबाद ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जांच कर निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया इस अवसर पर रहीमाबाद थाना प्रभारी अरुण कुमार त्रिभुनायक उप निरीक्षक उमेश यादव रामसेवक राणा उपेंद्र यादव करण सिंह एस ए एम जैदी अमित सिंह कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव शीशपाल सीमित यादव सुमित सुरेश कुमार फौजी प्रेम नारायण आदि स्टॉप मौजूद रहा।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!