मदन सिंह
मलिहाबाद /लखनऊ:राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रहीमाबाद थाने में खूब धूमधाम से मनाया गया 79 वीं स्वतंत्रता समारोह राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद, माल, मलिहाबाद सहित काकोरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक आनंद कुमार के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी क्षेत्र के स्थान में खूब धूमधाम से मनाया गया।
रहीमाबाद थाने में स्वतंत्रता दिवस पर धूमधाम से थाना प्रभारी आनंद कुमार द्विवेदी सुरेंद्र कुमार भाटी नवाब अहमद ने किया झंडारोहण, झंडारोहण कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को जन सेवा और राष्ट्र सेवा की दिलाई शपथ
कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने तिरंगे को सलामी देकर देशभक्ति की भावना का किया प्रदर्शन। थाना परिसर देशभक्ति गीतों और नारों से गूंजा, माहौल में देश प्रेम की दौड़ी लहर स्वतंत्रता दिवस अवसर पर पुलिसकर्मियों का उत्साह और जोश देखने लायक, हर चेहरे पर झलका गर्व।
थाना प्रभारी ने देश की एकता, अखंडता और कानून व्यवस्था बनाए रखने का दोहराया संकल्प। कार्यक्रम में पुलिस स्टाफ ने अनुशासन और देशभक्ति का सुंदर उदाहरण पेश किया।
रहीमाबाद थाने का तिरंगा समारोह स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणा और गर्व का बना प्रतीक वहीं स्वतंत्रता दिवस समारोह में मौजूद पुलिस बल के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।




