August 8, 2026 2:11 am

​रहीमाबाद पुलिस और साइबर टीम की बड़ी सफलता: खोए हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

साइबर टीम की सक्रियता से अलग-अलग स्थानों से मिले मोबाइल, लोगों में खुशी

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना की पुलिस और साइबर टीम ने पूर्व दोनों में खोया हुआ मोबाइल को काफी मेहनत करने मुश्किलें झेलने के बाद में उन्होंने ही खोए हुए तीन मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। इस सफलता से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

शनिवार को रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक के नेतृत्व में साइबर टीम के उपनिरीक्षक सुधांशु मलिक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर सनी सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए विभिन्न स्थानों से तीन मोबाइल फोन बरामद किए।

बरामद मोबाइलों में भगवानदीन निवासी कलौली, कछौना (हरदोई), रेखा पत्नी रामचंद्र निवासी पकड़ियाहार महसूदपुर, संडीला (हरदोई) तथा मनीष कुमार यादव निवासी तरौना, रहीमाबाद के मोबाइल शामिल हैं। पुलिस द्वारा आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद तीनों मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस कर दिया सभी लोगों ने खोए हुए मोबाइल प्रकार अपने मन में खुशी जाहिर करते हुए पुलिस टीम को खूब प्रशंसा की और सब लोगों को धन्यवाद दिया ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!