August 8, 2026 2:11 am

रहीमाबाद पुलिस की सक्रियता पर एक नजर: 27 दिन गुजरने बाद भी पुलिस के हाथ खाली 

प्रभावती नर्सरी स्कूल में प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह को गोली मारने का मामला 

हवा में कार्रवाई, आरोपित विजय पाल अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के जुगराज गंज मजरा तरौना गांव निवासी 40 वर्षीय प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह के ऊपर गोलियों की बौछार कर घायल करने वाले नामजद आरोपित विजय पाल की गिरफ्तारी के लिए जुटी पुलिस 27 दिन बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई।

पुलिस के आलाधिकारियों ने स्कूल के भीतर घुसकर दिनदहाड़े गोली मारकर जख्मी करने वाले आरोपित को पकड़ने के लिए 24 घंटे का समय दिया था, लेकिन इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरूण कुमार की टीमें हमलावर विजय पाल की गर्दन तक पहुंचने में नाकाम साबित हुई। बताया जा रहा है कि नामजद हमलावर आजाद बनकर घूम रहा है और पुलिस उसे दबोचने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रही। इससे यही लग रहा है कि हमलावर दबंग और रसूख वाला है, जिसे पुलिस अभी तक नहीं पकड़ सकी।

सनद रहे कि बीते दो अप्रैल 2026 को रहीमाबाद थाना क्षेत्र के जुगराज गंज मजरा तरौना गांव निवासी 40 वर्षीय प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह स्कूल के दफ्तर में बैठे थे कि इसी दौरान असलहों से लैस पड़ोसी विजय पाल स्कूल की चहारदीवारी पारकर स्कूल के कार्यालय में जा धमका। अनिल कुमार सिंह कुछ समझ पाते कि बेखौफ विजय पाल ने अनिल कुमार सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया था और गोलियों की बौछार से वहां पर मौजूद लोग डर के मारे दुबक गए थे।

सूचना पाकर मौके पर जबतक पुलिस पहुंचती कि हमलावर फुर्र हो चुका था। इस मामले घायल प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने पड़ोसी विजय पाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर रहीमाबाद की टीम नामजद हमलावर की गर्दन तक पहुंचने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन 27 दिन गुजरने के बाद भी नामजद हमलावर पुलिस की पकड़ से दूर है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!