मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद की पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार को उपनिरीक्षक उपेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जमुलिया गांव निवासी लतीफ (40) जो जिलाबदर है, गांव में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे लालूहार गांव के पास से उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी से जिलाबदर की अवधि में जिले के अंदर रहने की अनुमति या संबंधित आदेश दिखाने को कहा, लेकिन वह कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाना रहीमाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 155/2026, धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत मुकदमा दर्ज किया।
रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि आरोपी की पत्नी सलमा की इसकी जानकारी देने के बाद शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।





