मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज मंगलवार को ग्राम भाव खेड़ा माजरा खडौहा निवासी सुलेमान पुत्र जेद्दा ने बताया कि सोमवार की रात में मेरी बेटी 18 वर्ष जुनैदा काफी समय से बीमार चल रही थी और कभी कदार नाक से हल्का ब्लड आ जाता था शाम को खाना खाकर अपने भाई रेहान के साथ सो गई थी।
मंगलवार सुबह को इसकी मां ने जब उठाया तो वह नहीं उठी तो साजन ने पड़ोसियों को जानकारी दी जानकारी पाकर आसानी लोगों की देखते ही देखते भीड़ जुट गई और जुनैदा मृत मिली और बताया कि जबकि इसका इलाज सरकारी अस्पताल से चल रहा था बीते एक सप्ताह पूर्व में खेतों में शौच के लिए गई थी तब से मेरी पुत्री तबीयत अचानक बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी अस्पताल में एडमिट कराया था वहां से अक्सर बीमार रहती थी रात में खाना खाकर सो गई थी और आज अचानक मेरी पुत्री की मौत हो गई।
जिसकी सूचना रहीमाबाद पुलिस को हुई मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक के परिवार वालों से पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने हेतू लखनऊ भेजा है इस संबंध में थाना प्रभारी आनंद कुमार द्विवेदी ने बताया की मृतक के परिवार वालों ने बताया कि जुनेदा की मौत बीमारी के चलते हुई पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक के परिवार वालों से पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने हेतू लखनऊ भेजा है।




