रहिमाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी क्षेत्र स्थित एक ऐसा भी स्टेशन है जहां पर स्टेशन पर ट्रेनें तो आती हैं पर ठहराव एक भी नहीं। जिस पैसेंजर ट्रेन संख्या 54331-54337 लखनऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर ट्रेन का ठहराव भी था वह भी बंद कर दी इस कपकांपाती ठंड और कोहरे के मौसम में दैनिक यात्रियों को यात्रा करना बहुत ही ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
लखनऊ से मुरादाबाद मंडल को जोड़ने वाला यह ट्रैक दिन भर में दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं पर एक भी ट्रेन का इस स्टेशन पर स्टॉपेज ना होना दैनिक यात्रियों के लिए मुसीबत बना हुआ है जिससे दैनिक यात्राओं को काफी परेशानियों का सामना तथा रोजमर्रा की यात्रा करने वाले दैनिक यात्री, मजदूरी करने वाले प्राइवेट नौकरी करने वाले तथा रोजी रोजगार के लिए बाहर जाने आने वालों के लिए यह मुसीबत बन गया है आपको बता दें कि रहीमाबाद से लखनऊ के लिए दैनिक यात्रियों के लिए कुछ महीनों पहले एक एक्सप्रेस ट्रेन थी वाराणसी- बरेली एक्सप्रेस का स्टॉपेज था वह भी ठहराव कैंसिल कर दिया गया आपको बता दें कुछ सालों पहले रहीमाबाद रेलवे स्टेशन पर कई पैसेंजर ट्रेन थी जिनमें वाराणसी- बरेली,बालामऊ- लखनऊ पैसेंजर, लखनऊ-शाहजहांपुर मेमो पैसेंजर ट्रेन बरेली-इलाहाबाद पैसेंजर आदि ट्रेन थी।
स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का ठहराव न होने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्टेशन से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनों में से दिन भर में एक भी ट्रेन का स्टॉपेज नहीं है।
कोरोना लॉकडाउन के दौरान ट्रेनों का छोटे-छोटे स्टेशनों पर संचालन बंद कर दिया गया।
ऐसे में यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए रोडवेज की बसों अथवा डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। दैनिक यात्री बताते हैं कि एक ट्रेन जो की लखनऊ से शाहजहांपुर पैसेंजर ट्रेन संख्या 54337-54 331 हर साल कोहरे और ठंड के चलते बंद हो जाती है इसके अलावा कोई भी पैसेंजर ट्रेन नहीं है जिससे कि इस ठंड में यात्रा करने में कुछ राहत मिले काफी परेशानियों का सामना दैनिक यात्री और विद्यार्थी वर्ग जैसे कामगर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है




