November 6, 2026 8:44 pm

राखी का रिश्ता… सिर्फ खून का रिश्ता नहीं

ए अहमद सौदागर लखनऊ।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर थाना गाजीपुर क्षेत्र के मुंशी पुलिया पर ड्यूटी के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त गाजीपुर को एक भावुक कर देने वाला पल देखने को मिला।

ड्यूटी के दौरान वहां से गुजर रही एक बुजुर्ग महिला से बातचीत में पता चला कि उनके भाई अब इस दुनिया में नहीं हैं। भाई की कमी का दर्द उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। इस पर सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा आत्मीयता से उनसे कहा गया

अम्मा, आज राखी है… हमें राखी नहीं बांधोगी?

बुजुर्ग महिला ने स्नेहपूर्वक पुलिस कार्मिकों की कलाई पर राखी बांधी और अपना आशीर्वाद दिया। पुलिस अधिकारी द्वारा उन्हें मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया गया।

इस भावुक क्षण से प्रेरित होकर वहां से गुजर रही अन्य महिलाओं और बच्चियों ने भी पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। कुछ ही देर में ड्यूटी स्थल का माहौल आत्मीयता और भाई-बहन के स्नेह से भर गया।

रक्षाबंधन के इस अवसर पर यह भावुक पल इस संदेश को सार्थक करता है कि रिश्ते केवल खून से नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास और अपनत्व से भी बनते हैं।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!