August 8, 2026 2:21 am

राजकीय आईटीआई लखनऊ में 08 जनवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन

न्यूज ऑफ़ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि 08 जनवरी 2024 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया जाना है। जिसमें 11 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। ट्रेनिंग काउंसिलिंगएण्ड प्लेसमेन्ट आफिसर एम0 ए0 खाँ ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेन्टिसशिप मेले में 1953 रिक्तियाँ लेकर कंपनियां आ रही है। जिसमें हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईंटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बीटेक पास हो एवं 18 से 40 वर्ष वाले लोग ही प्रतिभाग कर सकते हैं। कंपनियां द्वारा वेतन 13,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह एवं अन्य सुविधाएं कम्पनी द्वारा दिया जायेगा।इच्छूक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों को संलग्न करते हुए प्रातः 09 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ परिसर में उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त कर सकते है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!