August 8, 2026 2:12 am

राजकीय यूनानी मेडिकल कालेज एवं चिकित्सालय प्रयागराज के 07 विभागों में साजसज्जा एवं संयंत्र के क्रय हेतु 49 लाख 79 हजार 833 रुपये की स्वीकृति,शासनादेश जारी

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय यूनानी मेडिकल कालेज एवं चिकित्सालय प्रयागराज के 07 विभागों में साजसज्जा एवं संयंत्र के क्रय हेतु 49 लाख 79 हजार 833 रुपये की धनराशि की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।इस संबंध में आयुष अनुभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में यह निर्देश दिए गए हैं कि निदेशक, यूनानी सेवाएं तथा संबंधित प्रधानाचार्य एवं अधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रायोजना का सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति होने के पश्चात ही कार्य कराया जायेगा। कार्य की गुणवत्ता, मानक एवं विशिष्टियों की जिम्मेदारी निदेशक यूनानी सेवाएं तथा प्रधानाचार्य एवं अधीक्षक का होगा। वित्तीय स्वीकृति जिस कार्य/मद हेतु की जा रही है उसका उपयोग नियमानुसार उसी कार्य/मद हेतु किया जायेगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!