November 4, 2026 7:00 pm

राजधानी में नशेड़ियों का आतंक: महिलाएं और लड़कियां बन रहीं इनका निशाना 

शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में हर तरफ है नशेड़ियों का बोलबाला 

अभियान चलाकर भी पुलिस नहीं कस सकी नकेल 

काकोरी में दुष्कर्म के बाद महिला हुई हत्या ने एक बार पुराने जख्मों को किया ताजा 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मोहनलालगंज के बलसिंह खेड़ा गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय परिसर में दुष्कर्म के बाद महिला की निर्मम तरीके से हत्या।

हाईसिक्योरिटी जोन में 12वीं की छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या और हाल ही में मोहनलालगंज के पद्मिनखेड़ा में अर्धनिर्मित भूखंड में महिला की गैंगरेप के बाद हत्या की वारदात ने राजधानी में तेजी से बढ़ रहे नशेड़ियों के अड्डों के सवाल को भी खड़ा किया है। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में इससे पहले भी कई मासूम, महिलाएं व लड़कियां नशेड़ियों की हवस का शिकार हो चुकी हैं। खास बात यह है कि घनी आबादी से लेकर सुनसान स्थानों तक में नशेड़ियों के अड्डे हैं।

गौर करें तो गांव तो दूर शहर के भीतर कई जगहों पर नशेड़ी अपना अड्डा बना चुके हैं। बताया जा रहा है कि कई स्थानों पर तो नशेड़ियों ने अपनी सुविधा के लिए बकायदा पक्का मकान तक निर्माण करवा लिए हैं।

शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में कई जगहों में धार्मिक स्थलों के आसपास या फिर रेलवे स्टेशनों के किनारे झुग्गी डालकर नशे का कारोबार हो रहा है। इसके बावजूद पुलिस उनपर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। अब तक महिलाएं तक नशे के कारोबार का हिस्सा हैं। महिलाएं स्मैक व गांजा की बिक्री से लेकर उसकी सप्लाई के आरोप में पकड़ीं भी जा चुकीं हैं।

नशेड़ियों के आतंक पर एक नजर

बेखौफ अपराधियों के लिए सिर्फ ग्रामीण इलाका ही नहीं बल्कि वीआईपी क्षेत्र में वारदात करना ज्यादा आसान है। पुलिस का अमला अपराधियों को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।

राजधानी की हाईटेक पुलिसिंग पर गौर करें तो बीते 17 जुलाई वर्ष 2014 को मोहनलालगंज क्षेत्र के बलसिंह खेड़ा गांव के बाहर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में एक महिला की बेरहमी से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। उसका निर्वस्त्र हालत में शव पड़ा मिला था और चारों ओर खून बिखरा था।

15 फरवरी 2016 में जानकीपुरम से लापता हुई 12वीं की छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। खून से लथपथ उसका शव मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूरी नाले के किनारे जंगल में पड़ा मिला था। इस सनसनीखेज का पुलिस ने खुलासा किया तो पता चला कि इस घटना को अंजाम नशेड़ियों ने दिया था।

इन दोनों जघन्य वारदातों को लोगबाग भुला भी नहीं पाए थे कि 24 सितंबर 2026 को मोहनलालगंज के पद्मिनखेड़ा में एक 60 वर्षीय महिला की नशेड़ियों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद मौत के घाट उतार दिया। इस संगीन घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा किया तो आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वह नशे में धूत होकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया।

सवाल है कि भले ही पुलिस इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए तरह-तरह की योजनाएं बनाई, लेकिन कड़वा सच यह है कि आज भी नशेड़ियों का आतंक बरकरार है जो थम नहीं रहा है इसकी गवाह 24 सितंबर 2026 को मोहनलालगंज के पद्मिनखेड़ा गांव में हुई जघन्य घटना है जो एक बार फिर पुराने जख्मों को ताजा कर दिया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!