November 4, 2026 7:28 am

राजधानी लखनऊ में चोरों का तांडव: मलिहाबाद के निकरोजपुर में एक ही रात में दो घरों में सेंधमारी, लाखों की नकदी और जेवर पार

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में आज बीती रात में चोरों का बेखौफ तांडव लगातार जारी है। पुलिस की रात्रिकालीन गश्त और सुरक्षा के तमाम दावों की पोल खोलते हुए चोरों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ताजा मामला माल थाना क्षेत्र की सैदापुर चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम निकरोजपुर में जहाँ पर एक बार फिर से बेखोफ चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना लगाकर दीवारों में सेंध लगाकर लाखों रुपये की नकदी और कीमती जेवरात चोरी कर अपना हाथ साफ कर दिए ।

सेंधमारी कर दिया वारदात को अंजाम देकर और बीती रात जब ग्रामीण गहरी नींद में सो रहे थे, तब चोरों ने निकरोजपुर गांव में धावा बोला। चोरों ने बड़ी ही चालाकी और दुस्साहस के साथ एक साथ दो घरों की पिछली दीवारों में सेंध (छेद) लगाई। घर के अंदर दाखिल होकर चोरों ने अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़े और वहां रखी लाखों रुपये की भारी नकदी और सोने-चांदी के कीमती जेवरात समेट कर फरार हो गए।

शनिवार को सुबह जब परिजनों की आँख खुली और उन्होंने घर की दीवार पर निगाह गई और सेंध लगी और सारा सामान बिखरा हुआ देखा, तो उनके होश उड़ गए और वहीं पर कुछ समय गिर गए इसके बाद में इस बड़ी वारदात की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया दीवार में सेंध लगाकर (सेंधमारी) घर में प्रवेश। चोरी गया माल लाखों रुपये की नकद धनराशि और सोने-चांदी के कीमती जेवरात। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में दहशत और पुलिस के प्रति भारी आक्रोश बढ़ गया और

सैदापुर चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठते गंभीर सवाल माल थाना क्षेत्र और विशेषकर सैदापुर चौकी क्षेत्र में चोरों का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि ग्रामीणों की रातों की नींद हराम हो गई है।

एक ही रात में दो घरों में दीवार काटकर (सेंध लगाकर) इतनी बड़ी चोरी हो जाना और गश्त कर रही पुलिस को भनक तक न लगना, सैदापुर चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान लगाता है। ग्रामीण सवाल पूछ रहे हैं कि जब इलाके में लगातार चोरियां हो रही हैं, तो पुलिस का मुखबिर तंत्र और रात्रिकालीन पिकेट कहाँ सो रही हैऔर जब इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुट गए और वहीं पर पीड़ितों से तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है थाना प्रभारी नवाब अहमद ने बताया कि इस घटना की प्राप्त हुई पीड़ित से तहरीर लेकर जांच करने के लिए जुट गई ।

 

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!