August 8, 2026 2:18 am

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय क्विज प्ररियोगिता का आयोजन

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विकासखंड मलिहाबाद की ग्राम पंचों में खंड के शिक्षा अधिकारी पदमशेखर मौर्य के दिशा निर्देशन में आज बीआरसी मलिहाबाद पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय क्विज प्ररियोगिता का आयोजन किया गया खण्ड शिक्षा अधिकारी मलिहाबाद पदम् शेखर मौर्या द्वारा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री फहीम बेग एवं एआरपी सत्य प्रकाश पांडे की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया क्विज प्रतियोगिता में ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया।

मलिहाबाद के कसमंडी कला के दीपांशु प्रथम वर्षा मलिहाबाद द्वितीय हिमांशु प्रजापति माधोपुर तृतीय सहित प्रथम दस स्थान पाने वाले बच्चों को मैडल पांच सौ रूपए ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। तथा बीस अन्य को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतिभाग करने वाले समस्त बच्चों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अवधेश कुमार स्वप्निल सुमन मौर्य द्वारा किया गया इस अवसर पर एआरपी सत्य प्रकाश पांडे विमला चंद्रा आलोक सिंह दिनेश चौधरी आनंद वर्मा फहीम बेग शबनम तौकीर शशि प्रभा सिंह शालिनी मिश्रा संजय जोशी प्रमिला सिंह दिनेश पाण्डेय स्वतंत्र कुमार रवि सक्सेना मनोज कुमार नीतू मेहरोत्रा अर्चना तिवारी सहित बहुत से शिक्षक उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!