कानपुर। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के जिलाध्यक्ष अजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में जिले के समस्त पदाधिकारियों ने नवरात्रि के पहले दिन कानपुर इंजीनियर एंड इंटीरियर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी एवं इंटीरियर डिज़ाइनर रजत साहू जी से भेंट कर उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर संगठन के विस्तार को लेकर गहन चर्चा हुई। बैठक में जिले में सनातन धर्म की रक्षा, गीता-गायत्री-गंगा के संरक्षण, मठ-मंदिरों की सुरक्षा तथा भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र एवं हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूर्ण निष्ठा से आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
साथ ही जिला अध्यक्ष अजेंद्र पाल सिंह जी द्वारा जीएसटी 2.0 जागरूकता अभियान के तहत दुकानदारों और ग्राहकों से संवाद कर उनकी प्रतिक्रियाएँ भी जानी गईं।




