August 8, 2026 2:14 am

लखनऊ: इकाना स्टेडियम में IPL मैच को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन; जाने से पहले पढ़ें पूरी गाइडलाइन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 7 मई 2026 को होने वाले आईपीएल (IPL) मैच को लेकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी और पार्किंग प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था दोपहर 15:00 बजे (3 बजे) से मैच समाप्ति तक लागू रहेगी।

प्रमुख डायवर्जन और प्रतिबंध

शहीद पथ पर पाबंदी: मैच के दौरान शहीद पथ पर रोडवेज बसें और सभी प्रकार के भारी/व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। हालांकि, निजी वाहनों और टैक्सियों पर कोई रोक नहीं होगी।

सुल्तानपुर रोड: सुल्तानपुर रोड से आने वाले व्यावसायिक वाहन ‘अमूल तिराहा’ से डायवर्ट किए जाएंगे। अर्जुनगंज कैंट की ओर से आने वाले वाहनों को ‘कटाई पुल’ से मोड़ा जाएगा। सिटी बसें शहीद पथ पर हुसड़िया और सुशांत गोल्फ सिटी के बीच नहीं रुकेंगी। शहीद पथ और उसकी सर्विस रोड पर ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सवारी उतारने के लिए लूुलू मॉल या पीएचक्यू (PHQ) के पीछे सड़क का उपयोग करना होगा। अहिमामऊ के 500 मीटर के दायरे में सवारी उतारना या बैठाना वर्जित है।

पार्किंग की व्यवस्था

निजी चार पहिया वाहन: जिन मालिकों के पास ‘वाहन पास’ है, वे वॉटर टैंक तिराहा से होते हुए चिह्नित पार्किंग में जा सकेंगे। बिना पास वाले वाहनों के लिए पहले ‘प्लासियो मॉल’ और उसके भर जाने पर वॉटर टैंक तिराहे से एचसीएल (HCL) के बीच पार्किंग की व्यवस्था होगी। सभी दो पहिया वाहनों को प्लासियो मॉल के पीछे पार्क करना होगा। वीआईपी के साथ आने वाले स्कॉर्ट वाहन स्टेडियम के पास पार्क नहीं होंगे, उन्हें मॉल या पीएचक्यू के पीछे पार्क करना होगा।

दर्शकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

मैच शुरू होने से 3 घंटे पहले स्टेडियम में प्रवेश शुरू हो जाएगा। दूसरी पारी के मध्य तक ही अंतिम प्रवेश मिलेगा। एक बार स्टेडियम से बाहर निकलने के बाद दोबारा प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सिक्का, ईयरफोन और ज्वलनशील पदार्थ ले जाना पूरी तरह वर्जित है। मैच शाम 19:30 बजे शुरू होगा। पुलिस ने दर्शकों से अपील की है कि वे शाम 18:00 से 20:00 बजे के बीच पीक ऑवर ट्रैफिक से बचने के लिए या तो उससे पहले आएं या बाद में। स्टेडियम या प्लासियो मॉल के सामने अवैध पार्किंग करने पर वाहनों को क्रेन से टो (Tow) किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!