August 8, 2026 2:11 am

लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: पूर्वी जोन की क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम खोज निकाला लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन 

28 लाख रुपए कीमत का 101 मोबाइल फोन बरामद, मोबाइल स्वामियों के खिले चेहरे 

नाउम्मीद हो चुके मोबाइल स्वामियों ने पुलिस टीम की सराहना कर दी दुआएं 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा की देखरेख में लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सर्विलांस टीम को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा की देखरेख में काम कर रही टीम ने 28 लाख रुपए कीमत के खोए हुए 101 मोबाइल फोन बरामद किया। डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने सभी मोबाइल फोन के वास्तविक स्वामियों अपने कार्यालय पर बुलाकर उनके हाथों में मोबाइल फोन सौंपा तो उनके चेहरे खिल उठे। नाउम्मीद हो चुके मोबाइल स्वामियों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए दुआएं दी।

बताया जा रहा है कि चोरी हुए मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया।

बताते चलें कि यह अहम अभियान पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सिंह सेंगर के निर्देशन में तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त अपर्णा कुमार संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू की निगरानी में पूर्वी जोन की टीम लगातार सीई आईआर पोर्टल और तकनीकी सर्विलांस की मदद से खोए मोबाइल फोन सर्विलांस के जरिए पता लगा रही थी।

डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा के मुताबिक पूर्वी जोन के अलग-अलग थानों से मोबाइल गायब होने की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद सर्विलांस सेल और सीई आईआर टीम ने अत्याधुनिक तकनीकी के जरिए जांच शुरू की और टीम ने मेहनत व लगन से लोगों के खोए हुए अलग-अलग कंपनियों 101 मोबाइल फोन बरामद किए। वास्तविक मोबाइल स्वामियों ने डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा और उनके मातहतों की जमकर सराहना की।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!