लखनऊ। कस्बा माल में बहुजन समाज पार्टी की ओर से सेक्टर स्तरीय कैडर बैठक का आयोजन किया गया।
आयोजित इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल मौजूद रहे। इसके अलावा अलीगढ़ मंडल प्रभारी सूरज सिंह जाटव, लखनऊ मंडल प्रभारी बृजेश चौधरी, लखनऊ मंडल के सेकेंड प्रभारी सुरेंद्र, जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार गौतम और बसपा के युवा नेता नरेंद्र कुमार गौतम ने सहभागिता की।
बैठक में सेक्टर स्तर पर संगठन की गतिविधियों को सक्रिय बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।
इस आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करने के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया गया।





