उन्नाव। (संवाददाता) औरस थाना क्षेत्र के शोभा खेड़ा गांव स्थित शारदा नहर में नहाने गए 14 वर्षीय किशोर की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के अंबर गंज (सहादतगंज) निवासी आसाज अहमद के रूप में हुई है,क्या है पूरा मामला, मिली जानकारी के अनुसार, आसाज, अहमद, 1 मई 2026 को अपने आठ दोस्तों के साथ घर से निकला था। 3 मई को वे सभी लखनऊ के रहीमाबाद स्थित तिरगवा गांव की बिलाली मस्जिद में एक जमात में शामिल हुए थे। 3 मई की सुबह करीब 6:30 बजे आसाज अपने साथियों के साथ उन्नाव औरस थाना छेत्र के शोभा खेड़ा स्थित शारदा नहर पर नहाने पहुंचा।
तेज बाहव में आसाज अचानक तेज पानी की चपेट में आ गया। साथ ही मौजूद शोएब ने उसे बचाने के लिए उसका हाथ पकड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना तीव्र था कि आसाज का हाथ छूट गया और वह गहरे पानी में समा गया देखते ही देखते वह तेज बहाव में बह गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।,परिजनों ने कार्रवाई से किया इनकार, घटना की सूचना मिलते ही औरस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद किशोर के शव को नहर से बाहर निकाला।
सूचना मिलने पर लखनऊ से पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था परिजनों ने पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में स्पष्ट किया कि आसाज की मृत्यु नहर में नहाते समय डूबने से हुई है, यह एक हादसा है और वे इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। इसके बाद परिजन किशोर के शव को अंतिम संस्कार के लिए वापस अंबर गंज, सहादतगंज (लखनऊ) ले गए।




