November 4, 2026 1:30 pm

लखनऊ के होटल शिमला पैलेस में सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन, 12 अक्टूबर को सजेगी डांडिया की महफिल

लखनऊ। (संवाददाता) हिंदू महिला सेवा समिति एवं वैश्य समाज सेवा, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान की ओर से प्रत्येक माह की भांति इस माह भी दिनांक 3 अक्टूबर, दिन शनिवार, सायं 04:00 बजे, लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के वरिष्ठ समाजसेवी श्री राजेन्द्र गुप्ता (शिमला परिवार) एवं हिंदू महिला सेवा समिति की पदाधिकारियों द्वारा श्रीराम व हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पमाला एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

सुंदरकांड पाठ के पश्चात भजन-कीर्तन हुआ और उसके बाद आम जनमानस के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महिलाओं ने अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया। यही सनातन धर्म के नाते हमारी संस्था की महिलाओं की एक अलग पहचान है।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था के सभी कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाए जाते हैं। संस्था का उद्देश्य महिलाओं को एक साथ एकत्रित करना है, यह हम सबका कर्तव्य है। *नवरात्रि के शुभ अवसर पर 12 अक्टूबर को महिलाओं द्वारा भी डांडिया कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे संयोजक अनीता गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री निर्मला मिश्रा, कोषाध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, , संरक्षक उषा अग्निहोत्री, अन्नपूर्णा द्विवेदी, नीतू गुप्ता, रेनू सिन्हा, श्रद्धा श्रीवास्तव श्रद्धा श्रीवास्तव,, सुशील चौरसिया, विशाखा गुप्ता, श्रुति धमीजा, रीना चौरसिया, बबीता बबीता चौरसिया, चौरसिया,पत्रकार रामकृष्ण मिश्रा, रोहित सिंह, अभय गुप्ता, राहुल वर्मा एडवोकेट राहुल वर्मा,मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी एवं बड़ी संख्या में अन्य सदस्यगण मौजूद है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!