June 6, 2026 3:47 pm

​लखनऊ: चौथे बड़े मंगल पर सांई कुटीर सेवा संस्थान ने लगाया विशाल भंडारा, पत्रकारों को रामायण भेंट कर किया सम्मानित

महावीर गढ़ी मंदिर में जुटी भक्तों की भीड़

चौथे बड़े मंगल के शुभ अवसर पर पत्रकारों ने किया भंडारा

लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊमें 26 मई को चौथे बड़े मंगल के शुभ अवसर पर मंडलायुक्त कार्यालय के सामने महात्मा गांधी मार्ग स्थित महावीरन गढ़ी (हनुमान मंदिर) पर” सांई कुटीर सेवा संस्थान” द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें संकट मोचन हनुमान जी को पूड़ी,सब्जी , बूंदी, रूह अफजा का शरबत, केला, सेव, अनार, गुड और चना का भोग लगाया गया जिसे भक्तों के बीच प्रसाद स्वरूप बांटा गया।

भंडारे का शुभारंभ उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के कोषाध्यक्ष व लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को पूरी सब्जी का प्रसाद वितरित करते हुए किया।

इस भंडारे को लेकर जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उपस्थित न हो सके तो अपनी शुभकामना सहित आर्थिक सहयोग प्रदान किया

भक्तों ने कतार में लगकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा मध्यान्ह एक बजे से शाम चार बजे तक लगातार चलता रहा कई संगठनों के समाजसेवियों ने भंडारे में श्रमदान किया।

सांई कुटीर सेवा संस्थान के सदस्यों ने लगातार श्रमदान किया जिनमें मुख्य प्रबंधक वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार सिंह, दीपेंद्र सिंह, भावना सिंह, आराधना सिंह, अनन्या सिंह विमलेश सिंह आदि ने सेवा भावना में प्रमुख भूमिका निभाई है।

आयोजक की तरफ से यू .पी. वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन लखनऊ के अध्यक्ष शिव शरन सिंह को रंजीत सिंह व प्रवीण सिंह ने सम्पूर्ण रामायण भेंटकर सम्मानित किया।

लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन द्विवेदी, रवि शंकर शर्मा, डॉ. वंदना अवस्थी, पंकज चतुर्वेदी को संपूर्ण रामायण भेंटकर सम्मानित किया गया।

जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन के संरक्षक जोगिंदर सिंह खालसा, लखनऊ जिला अध्यक्ष सनी शाह, निशांत सिंह, शरद चंद्र आदि बहुत सारे पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित भक्तों और समाज सेवियों ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए हनुमान जी के भक्ति भाव को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!