लखनऊ। डॉ.अम्बेडकर सामाजिक एकता मंच के तत्वावधान में बुद्ध मंदिर, मार्टिन पुरवा, हजरतगंज लखनऊ में भारतरत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं महात्मा ज्योतिबा फुले
जी के जन्मोत्सव व शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकम के मुख्य अतिथि श्री जे.पी. शास्त्री (पूर्व उप महाप्रबंधक उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी व महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें महात्मा ज्योतिबा फुले व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों को आत्मसात करना होगा उनके दिखाए गए मार्ग पर चलना होगा, 14 अप्रैल का दिन केवल एक तिथि नहीं है बल्कि भारतीय लोकतंत्र में उस आधार स्तंभ का स्मरण दिवस है जिस पर आज हम गर्व के साथ खड़े हैं,
भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें जो संविधान दिया है उसने सदियों से शोषित और वंचित समाज को न केवल अधिकार दिए बल्कि उन्हें गरिमा पूर्ण जीवन जीने का सहस भी दिया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जे.पी. शास्त्री ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें बाबा साहब व महात्मा ज्योतिबा फुले जी के विचारों को पढ़ना होगा और उन्हें आत्मसात करना होगा।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सूरज कुमार गौतम, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सहित सुमित रावत, तकी अहमद लाडले, सोनी रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में रतनलाल कनौजिया आशीष कुमार, राम लखन, शुभम रावत, कांति देवी, मुन्नी देवी, संजीता, माया देवी, निहारिका, बाबूलाल, ध्रुव, ओम कुमार, अभिनव चौधरी, सुरेंद्र कुमार, गरिमा, सहित तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।





