August 8, 2026 2:16 am

लखनऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, 3 घायल

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्राम मानकौटी निवासी जुल्फी (पत्नी हारून) अपने देवर तालिब के साथ मोटरसाइकिल (UP 32 H6788 Splendor) पर सवार होकर अपने मायके (थाना औरास, उन्नाव) जा रही थीं। रास्ते में मलिहाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार (UP 32 Q E1224) ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई और अंत में सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गई। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने तुरंत रहीमाबाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को मलिहाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचाया।

अस्पताल में मौत: महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहाँ लगभग 3 घंटे के इलाज के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे में मृतका का 3 वर्षीय बेटा, देवर तालिब और कार चालक रंजीत (निवासी संडीला) भी घायल हुए हैं। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने कार चालक रंजीत को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!