November 6, 2026 11:04 pm

लखनऊ: देव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में रक्षाबंधन पर्व पर छात्राओं ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह को बांधी राखी

लखनऊ। द ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की ओर से रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय श्री नीरज सिंह जी को विद्यालय की छात्राओं द्वारा राखी बाँधकर रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर देव ग्रुप के चेयरमैन श्री लाल महेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रबंधक श्रीमती शैल सिंह जी ने माननीय श्री नीरज सिंह जी को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज, चिनहट एवं डीपीएस एकेडमी, इटौंजा की छात्राओं ने माननीय श्री नीरज सिंह जी को राखी बाँधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास का संदेश दिया।

इस अवसर पर भैया श्री नीरज सिंह जी ने सभी छात्राओं को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सफलता एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।

यह पावन अवसर भारतीय संस्कृति के भाई-बहन के प्रेम, स्नेह, विश्वास, सम्मान एवं संस्कारों का सुंदर प्रतीक बना।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!