November 4, 2026 4:57 pm

लखनऊ पुलिस की बहादुरी को सलाम, गोमती नदी में कूदे चालक को बचाया 

आरक्षी खुद नाव चलाकर ओला चालक को बचाकर पुलिस महकमे का बढ़ाया मान 

कर्ज से परेशान होकर चालक ने जान देने के इरादे से गोमती नदी में लगाई थी छलांग 

पुलिस काउंसिल कर युवक परिजनों को सौंपा 

कुड़ियां घाट के पास हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मदयेगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को कर्ज तले डूबे एक युवक ने कुड़ियां घाट स्थित गोमती नदी में छलांग लगा ली। युवक को डूबता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ मौजूद आरक्षी अवधेश कुमार खुद नाव चलाकर युवक को नदी से सकुशल निकाल कर घरवालों के सुपुर्द कर दिया। आरक्षी की बहादुरी ने पुलिस महकमे का मान बढ़ाया। आरक्षी की बहादुरी पर पुलिस उपायुक्त मध्य ने पांच हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

मूल रूप प्रतापगढ़ निवासी 22 वर्षीय युवक चिनहट क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर उबर ऐप के जरिए कार चलाकर जीवन यापन करता है। बताया जा रहा है कि युवक कार को लोन पर लिया था, जिसकी किस्त जमा न होने पर काफी परेशान चल रहा था। लोन देने वाले कर्मी आए दिन दरवाजे पर दस्तक देते थे और जल्द से जल्द ही किस्त जमा करने के लिए धमकियां देकर चले जाते थे। उनके तगादे से परेशान उबर चालक बुधवार को मदयेगंज थाना क्षेत्र के कुड़ियां घाट स्थित गोमती नदी किनारे पहुंचा और वहीं से जान देने की नियत से छलांग लगा दी।

आसपास मौजूद लोगों ने उसे डूबता देख इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम में मौजूद आरक्षी अवधेश कुमार जान की परवाह किए बगैर खुद ही नाव चलाते गया और डूब रहे युवक को नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया।

उपनिरीक्षक गणेश कुमार ने बताया कि युवक ने पूछताछ में बताया कि वह ओला उबर ऐप के जरिए से कार चलाकर जीवन यापन करता है। यह भी बताया कि वह कार लोन पर ले रखा था जिसकी किस्त जमा नहीं हो पाई थी। इसी से आहत होकर गोमती नदी में कूद कर जान देने के लिए नदी में छलांग लगाई थी। आरक्षी अवधेश कुमार की बहादुरी को सलाम करते हुए पुलिस उपायुक्त मध्य ने पांच हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस युवक को समझा-बुझाकर घरवालों को बुलाकर उनके सिपुर्द कर दिया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!