August 8, 2026 2:10 am

मलिहाबाद: स्मृति द्वार गायब होने से मचा बवाल, सड़क पर उतरे लोग, पुलिस ने मामले को शांत कराया।

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के,मलिहाबाद थाना क्षेत्र व कस्बे से चंद कदम की दूरी पर स्थित मलिहा पासी स्मृति द्वार को 21 अप्रैल की रात्रि में अज्ञात लोगों द्वारा चोरी-छिपे कटवा दिया गया। घटना की जानकारी सुबह होते ही क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद पासी समाज में भारी रोष व्याप्त है।

क्या है मामला

स्थानीय लोगों के अनुसार वीरांगना ऊदा देवी पासी से जुड़ा यह स्मृति द्वार मलिहाबाद क्षेत्र की पहचान था। आरोप है कि 21 अप्रैल की रात को बिना किसी पूर्व सूचना के स्मृति द्वार चोरी से कटवा दिया गया। सुबह लोगों ने जब द्वार को गायब पाया तो आक्रोश फैल गया।

संगठनों ने जताया विरोध

घटना के विरोध में वीरांगना उदा देवी पासी बहुजन संगठन, पब्लिक अधिकार सोशलिस्ट पार्टी, सुहेलदेव आर्मी संगठन, लाखन आर्मी संगठन, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), भीम आर्मी सहित कई संगठनों ने नाराजगी जताई है।

मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी, राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके आदर्श, राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी, विकास रावत, दीपक रावत ,दिनेश रावत, रितिक रावत पत्रकार , पत्रकार चांदनी रावत , मुस्कान रावत, सुभम पासी . धीरज चौधरी. पुष्पराज चौधरी. आलोक पासी. सतीश पासी. शिवम पासी. रोहित पासी. अमन पासी.शिवम उर्फ भीम पासी, संदीप पासी, आशीष पासी, करन पासी, दिलीप पासी, कौशल पासी, दिनेश पासी, मनीष, मोहित राजवंशी, रफ्तार पासी, अमित रावत, रवि पासी, विकास पासी, गोलू पासी, रोहित राजवंशी, शिवम पासी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे।

संगठनों का कहना है कि यह पासी समाज की अस्मिता पर हमला है। उन्होंने प्रशासन से स्मृति द्वार को तुरंत यथास्थान स्थापित करने व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस व प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पक्ष मिलते ही खबर अपडेट की जाएगी। नई सड़क मलिहाबाद चौराहे पर बैठक कर रोड पर प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं किया जाएगा तब तक हम लोग यहां से नहीं हटेंगे और एसीपी सुजीत कुमार थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार भाटी ने सूचना प्रकार मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने ज्ञापन लेकर करवाई कारण जाने का आश्वासन देखकर मामले को समाप्त कराया गया है और

मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!