August 8, 2026 2:15 am

लखनऊ में ईटन टेक डे 2026: इंटेलिजेंट पावर मैनेजमेंट और सस्टेनेबल सॉल्यूशंस का हुआ प्रदर्शन

लखनऊ। वैश्विक पावर मैनेजमेंट कंपनी ईटन (Eaton) द्वारा “इन्नोवेशन एक्सप्रेस: ईटन टेक डे 2026”  का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज की तेजी से बदलती और मांग वाली दुनिया के लिए कंपनी के नवीनतम तकनीकी समाधानों को प्रदर्शित करना रहा।

“पावरिंग इन्नोवेशन” की थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी में ईटन ने अपने अत्याधुनिक इंटेलिजेंट पावर मैनेजमेंट सॉल्यूशंस को पेश किया। कंपनी के प्रवीण राठौड़ जनरल मैनेजर (नार्थ इंडिया), नवीन मैकुरी जनरल मैनेजर (नार्थ इंडिया)निम्न वोल्टेज, प्रभात जौहरी (एरिया मैनेजर), विकास श्रीवास्तव (एरिया मैनेजर) सभी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मुख्य रूप से छह प्रमुख क्षेत्रों के लिए अपने सस्टेनेबल और कुशल समाधानों पर ध्यान केंद्रित किया रिन्यूएबल एनर्जी (Renewable): अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र के लिए उन्नत पावर बैकअप और मैनेजमेंट। इंडस्ट्रियल (Industrial): औद्योगिक विनिर्माण और मैन्युफैक्चरिंग को सुगम बनाने वाले सेफ सॉल्यूशंस। इंफ्रास्ट्रक्चर बुनियादी ढांचे के विकास के लिए मजबूत और टिकाऊ उत्पाद। बिल्डिंग्स (Buildings): कमर्शियल और रेजिडेंशियल इमारतों के लिए स्मार्ट बिजली प्रबंधन। इलेक्ट्रिक यूटिलिटीज (Electric Utilities): बिजली वितरण और उपयोगिता ग्रिड को आधुनिक बनाने की तकनीक। डेटा सेंटर (Data Center): डेटा सेंटर्स की निरंतरता और सुरक्षा के लिए हाई-टेक पावर सप्लाई सिस्टम।

कंपनी के विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर बढ़ती बिजली की मांग और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की जरूरत को देखते हुए ये इंटेलिजेंट सॉल्यूशंस आज के उद्योगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में तकनीकी विशेषज्ञों, इंजीनियरों और औद्योगिक साझेदारों ने हिस्सा लिया और ईटन की नई तकनीकों को करीब से समझा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!