November 3, 2026 10:53 pm

लखनऊ में 31 अक्टूबर से सजेगी ‘मीरजापुर दर्शन’ फोटो प्रदर्शनी, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दिखेगी ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर

लखनऊ। (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के समृद्ध प्राकृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठो इंडिया जागो फाउंडेशन द्वारा ‘मीरजापुर दर्शन इन लखनऊ फोटो प्रदर्शनी का आयोजन 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया जा रहा है।

इस दो दिवसीय आयोजन में लखनऊवासियों एवं प्रदेश के लोगों को मीरजापुर की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक एवं प्रागैतिहासिक विरासत एवं समृद्ध संस्कृति से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस छोटी सी पहल का उद्देश्य फोटो के माध्यम से मीरजापुर की प्राकृतिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत तथा पर्यटन संभावनाओं को जन-जन तक पहुँचाना और लोगों को इसकी धरोहरों को जानने, सराहने एवं संरक्षित करने के लिए प्रेरित करना है, साथ ही मीरजापुर को उत्तर प्रदेश ही नही बल्कि भारत देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों के रूप में अधिक व्यापक पहचान दिलाना है।

आयोजन में मीरजापुर के प्रमुख स्थलों को तस्वीरों के माध्यम से लोगों के सागने प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, मीरजापुर के विभिन्न पर्यटन स्थलों के बारे में उपयोगी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

यह आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 31 अक्टूबर 2026: दोपहर 2:00 बजे उ‌द्घाटन होगा।

इस अवसर पर उठो इंडिया जागो फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक कपूर ने कहा कि

“मीरजापुर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध एक संपूर्ण पर्यटन गंतव्य है। हमारा प्रयास है कि लखनऊ और प्रदेश के अधिक से अधिक लोग मीरजापुर की इस विरासत से परिचित हों और स्वयं मीरजापुर जाकर इसके पर्यटन स्थलों का अनुभव करें। ‘भीरजापुर दर्शन इन लखनऊ’ इसी दिशा में एक सार्थक पहल है।

मिर्जापुर कार्यक्रम आयोजन समिति में आर.एस.त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार मिश्रा , भारत भूषण, जाहिद रिजवी, रंजीत सिंह, गुलसान खान, कमलेश्वरी कपूर , दिलीप श्रीवास्तव, दीपमाला सिंह, एवं सचिन कपूर हैं।

 

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!