August 8, 2026 2:11 am

लखनऊ: रहीमाबाद में सब्जी लदी पिकअप पलटी, दर्जन भर घायल; दो की हालत गंभीर

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में सोमवार सुबह लखनऊ हरदोई राजमाग चिहुंटा मोड़ के पास एक महिंद्रा पिकअप डाला अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में करीब दर्जनभर सब्जी विक्रेता घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह घटना तब हुई जब पिकअप दुबग्गा मंडी से सब्जी लादकर रहीमाबाद बाजार लौट रहा था। चिहुंटा मोड़ के पास अचानक वाहन की स्टीयरिंग फेल हो गई, जिससे डाला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया।

घायलों में सूरज (34), उमेश (26), रोहित (27), किशोरी लाल (30) और कमलेश (37) शामिल हैं, जो शेर नगर, रहीमाबाद के निवासी हैं। इनमें सूरज और उमेश की हालत गंभीर है, जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं।

हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि सूरज और उमेश का इलाज जारी है।

पिकअप चालक संजय ने बताया कि वे दुबग्गा मंडी से सब्जी लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में स्टीयरिंग का गुल्ला फट जाने से यह हादसा हुआ।

रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिंद्रा पिकअप की स्टीयरिंग फेल होने से यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!