लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण सिंह ने किया। संचालन प्रदेश महामंत्री रंजीत सिंह ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह बैठक मुख्य रूप से पत्रकार साथियों की सुरक्षा और संगठन विस्तार को लेकर आयोजित की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र भारद्वाज के मंशानुरूप पत्रकारों की सहायता एवं सुरक्षा संगठन का मुख्य उद्देश्य है। इसी पद्धति से चल कर हम पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार कर रहें हैं।
इस बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, जिला महामंत्री चौधरी वीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष अध्यक्ष रघुनाथ सोनी, वरिष्ठ पत्रकार सुनील यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सभी लोगों ने पत्रकार संघ को मजबूत करने के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किया और 1 मई को संगठन द्वारा मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को लेकर अपने विचार व्यक्त किया।




