लखनऊ। हिंदू महिला सेवा समिति एवं वैश्य समाज सेवा, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दो जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन वैश्य समाज सेवा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता ‘शिमला परिवार’ तथा हिंदू महिला सेवा समिति की पदाधिकारियों के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हिमाचल प्रदेश से आए हुए ग्रीन बेरी वल्र्ड स्कूल के चेयरमैन व वरिष्ठ समाजसेवी राजेश गुप्ता को माला पहनाकर तथा राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। अशोक गुप्ता व एडवोकेट गुलाबचंद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9ः00 बजे हुई और सभी वैवाहिक रस्में शाम तक विधिवत सम्पन्न कराई गईं। दोनों संस्थाओं द्वारा वर एवं वधू पक्ष के अतिथियों का सम्मानपूर्वक स्वागत एवं सत्कार किया गया। इस दौरान वधुओं को उपहार स्वरूप कपड़े, बर्तन, अलमारी, कूलर, बेड, सोने की कील, चांदी की बिछिया सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।
इस अवसर पर राजेंद्र गुप्ता ‘शिमला परिवार’ ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था केवल वास्तविक रूप से जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा लाभार्थियों की पूरी जानकारी एकत्र करने के बाद ही सहायता प्रदान की जाती है।
हिंदू महिला सेवा समिति की अध्यक्ष आयुषी गुप्ता ने कहा कि यदि किसी विद्यार्थी को शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई होती है, तो संस्था हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।
कार्यक्रम का संयोजन अनीता गुप्ता, अध्यक्ष आयुषी गुप्ता एवं वरिष्ठ महामंत्री निर्मला मिश्रा, महामंत्री इन्द्रा उपाध्याय के मार्गदर्शन में अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की सलाहकार वंदना त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, पार्वती गुप्ता, समाजसेविका रुचिका अग्रवाल, संचालन मंत्री रीता नाथ, कमलेश गुप्ता, सरिता गुप्ता, स्वाती गुप्ता (वान्या कलेक्शन, गोसाईगंज), कीर्ति कसौंधन, रीता सोनी, विशाखा गुप्ता, रीना चैरसिया, साधना कपूर, रमा चतुर्वेदी, किरन गुप्ता, बबिता चैरसिया, शशि पांडे, गीता साहू, सुनीता शर्मा, रेनू सिन्हा, रामकिशन वैश्य, पल्लवी सिंह, सुनीता वैश्य सहित अनेक सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
इसके अलावा कार्यक्रम में निषाद पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कश्यप को अंगवष्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पत्रकार रामकृष्ण मिश्रा, मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी, दीपचंद अग्रहरि, धर्मेंद्र शुक्ला, राष्ट्रीय धर्म सेना के अध्यक्ष आशीष तिवारी, पत्रकार रीना जायसवाल, पत्रकार पंकज सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हिंदू महिला सेवा समिति की पूरी टीम ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अत्यंत मेहनत और समर्पण के साथ कार्य किया, जिसमें महिलाओं का विशेष योगदान रहा।




