लखनऊ। (संवाददाता) अयोध्या रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने आगामी 17 मई को होने वाले संगठन के स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर आयोजित एक प्रेस वार्ता में
संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा है कि देश के कोने कोने से बहुत सारे पत्रकार साथी स्थापना दिवस समारोह में सामिल होगें ।
हमारा संगठन समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान करेंगे जिन्होंने समाज व देश के लिए काम किया है।
हमारे संगठन से बहुत सारे पत्रकार साथी जुड़ रहें हैं कभी हम दो से चार हुए आज हम हजार पार कर रहे हैं जे.पी.ए. का लगातार विस्तार हो रहा ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलदीप पति त्रिपाठी (अपर महाधिवक्ता उ०प्र० होंगें।
कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या रोड कमता, में किया गया है।
संगठन के कोषाध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडेय ने कहा है कि जे.पी.ए. का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा हमारे सभी पत्रकार साथी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार काम कर रहें हैं।
प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडेय, संरक्षक विवेक विश्व पांडेय, सह प्रवक्ता अमर दीप मिश्रा, मीडिया प्रभारी सत्येंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, संगठन मंत्री प्रवीण सिंह, सह संगठन मंत्री रंजीत सिंह , सह प्रचार मंत्री सैय्यद इकबाल जी, सह मीडिया प्रभारी सौरभ निगम, लखनऊ जिला अध्यक्ष सनी साह, जिला संगठन मंत्री निशांत सिंह, जिला उपाध्यक्ष शरद चंद्र, सहित संगठन के सभी पत्रकार साथी उपस्थित रहे और सभी ने स्थापना दिवस समारोह को शानदार बनाने के लिए सभी कार्यों को संपादित किया ।




