August 8, 2026 2:31 am

लखीमपुर-खीरी: पेड़ कटवाने के नाम पर घूस लेते एक रेंजर व वन दरोगा गिरफ्तार 

शीशम के पेड़ काटने की अनुमति देने के एवज में मांगे थे चालीस हजार रुपए 

एंटी-करप्शन टीम ने की कार्रवाई, पहुंचे सलाखों के पीछे 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। शीशम के पेड़ कटवाने के मामले में अनुमति देने के लिए चालीस हजार रुपए लेना लखीमपुर-खीरी जिले के लुधौरी रेंज के रेंजर गजेन्द्र बहादुर सिंह व वन दरोगा को भारी पड़ गया। शुक्रवार को दोनों को उन्हीं के कार्यालय से एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते रंगे हाथों धरदबोचा।

दोनों आरोपियों खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक लखीमपुर-खीरी जिले के लुधौरी रेंज में तैनात रेंजर गजेन्द्र बहादुर सिंह और वन दरोगा राजेन्द्र वर्मा ने शीशम का पेड़ काटने के लिए एक व्यक्ति से अनुमति देने के लिए चालीस हजार रुपए की मांग की। व्यक्ति ने दोनों वन विभाग के अफसरों से कहा ठीक है साहब कल आऊंगा। उसकी बात सुनकर दोनों मन ही मन में खूब मगन हुए, लेकिन उन्हें नहीं मालूम था कि यह रिश्वत उनके लिए भारी पड़ सकती है। यही हुआ शुक्रवार को वह रूपए की गड्डी लेकर पहुंचा और रेंजर गजेन्द्र बहादुर सिंह और वन दरोगा राजेन्द्र वर्मा के हाथों में रखा कि इसी दौरान दाएं-बाएं खड़ी एंटी-करप्शन टीम ने दोनों को रंगे हाथों दबोच लिया। कहावत नहीं बल्कि हकीकत है कि लालच कभी और किसी समय खतरा बन सकती है, लिहाजा अच्छी-खासी तनख्वाह मिलती है फिर भी इतनी लालच आखिर क्यों?

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!