औरास: सभासद रामजी गुप्ता ने पत्रकार रोहित कनौजिया को किया सम्मानित*
औरास उन्नाव। नगर पंचायत औरास के नामित सभासद रामजी गुप्ता ने पत्रकारिता के प्रति सम्मान और उत्साहवर्धन की अपनी परंपरा को जारी रखा है। इसी क्रम में उन्होंने ‘सिटीजन वॉयस’ के पत्रकार रोहित कुमार कनौजिया को डायरी भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सभासद रामजी गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता एक अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य है। उन्होंने जोर देते हुए कहा:
“समाज में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकार ही लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का काम करते हैं। कलम के सिपाहियों का सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।”
सम्मान प्राप्त करने के उपरांत पत्रकार रोहित कुमार कनौजिया ने सभासद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रोत्साहन से कार्य के प्रति जिम्मेदारी का भाव बढ़ता है।





