लखनऊ। (संवाददाता) चिनहट तिवारी गंज उत्तर धौना में 14 नवम्बर को जगन्नाथ पुरम स्थित”लोक बन्धु राज नारायण मेमोरियल इण्टर कालेज के प्रांगण में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी, पाक-कला (खाने-पीने) व गेम के स्टाल लगाये गये।
मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि तेज शंकर अवस्थी दद्दू ने किया।
सबसे पहले सरस्वती जी की फोटो पर मल्यार्पण एवम् दीप प्रज्जवलन हुआ, तत्पश्चात् स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया एवं बच्चों द्वारा तैयार किये गये विभिन्न मॉडलों को देखा जिसमें फ्यूचर ए. आई. सिटी का मॉडल कक्षा 09 की रेनू मौर्या ने बताया कि रोबोट की सहायता से शहर को सुन्दर व सुरक्षित बनाया जा सकता है।
ग्लोइन्ग रोड कक्षा- 9 की कु. महक व मुस्कान ने इसकी सहायता से सड़क दुर्घटना कम की जा सकती है, स्मार्ट किराना कक्षा- 11 कामर्स की कु. याशिका, कु.खुशबू, कु. अदिति, कु. कामिनी, कु. बेबी कनौजिया ने बताया कि सामान स्वयं उठाकर काउन्टर पर देने के बाद स्केन कर लिया जायेगा एवं पेमेन्ट भी आसानी से कर दिया जायेगा। जिससे दुकान पर भीड़ नही लगती है। कक्षा 11 की कु० तुलसी, हबीबा, वैश्नवी गौतम, सरिता, जया ने ए०टी०एम० मशीन की कार्य प्रणाली को बताया, कक्षा 12 कामर्स की सुनिष्ठा सिंह, अंजली, आंचल ने साइबर सेफ कामर्स के बारे में बताया, कक्षा- 9 के देवा, ईशान ने गो-ग्रीन और रिडूस पालूशन एवं प्राथमिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि के द्वारा फ्यूचर ए०आई० तथा ग्लोइन्ग रोड के भविष्य में उपयोग को जानकर बहुत सराहा। इसके अतिरिक्त स्वादिष्ट व्यंजनो की दुकाने बच्चों द्वारा लगाई गई जिनमें पानी पूरी कक्षा- 8 के राजपाल की पानी पूरी बहुत ही स्वादिष्ट थी, कक्षा 10 के शिवा व श्लोक के साउथ इण्डियन डिश अप्पे बहुत पसन्द की गई। अतिथियों द्वारा कहा यह बच्चों का आत्म निर्भरता की ओर एक कदम है। विद्यालय के प्रबन्धक के द्वारा इस प्रकार के कार्य करना सराहनीय हैं। इस बाल मेले में विद्यालय के अध्यक्ष तेज शंकर अवस्थी, प्रबन्धक शिव कुमार सिंह , डा. हरिनाम सिंह,राम सरन सिंह,एच एस कनौजिया, मास्टर सी.बी.सिंह व विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने बच्चों के कार्य को सराहा,व भरपूर आनंद लिया।





