November 14, 2026 8:12 pm

श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

लखनऊ। श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज, चिनहट, लखनऊ में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा एक से बारह तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा, उत्साह एवं खेल भावना का सुंदर प्रदर्शन किया। पूरे विद्यालय परिसर में उमंग और उल्लास का वातावरण रहा।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा सिंह ने विद्यार्थियों को बाल दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के माननीय श्री रवींद्र प्रताप सिंह एवं निदेशक डॉ. आशीष कुमार सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनकी प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना की।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सहयोग एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करना था।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!