लखनऊ। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज अनु0जाति विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक अनु0जाति विभाग के चेयरमैन श्री तनुज पुनिया सांसद श्री अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उ0प्र0 प्रभारी श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी पूर्व मंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’ जी विधायक, पूर्व सांसद श्री ए0पी0 गौतम आदि वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि हमारे देश के दलित चिंतकों, महापुरूषों ने समाज में एकता और विश्व बंधुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाया। बाबा साहब अम्बेडकर ने संविधान में सभी को समानता का अधिकार दिया। आज सबको मिलकर मेहनत करनी है। समाज के न्याय, विकास के लिए सपने देखने की आवश्यकता है। हमारे समाज के लोगों के नौकरियां, रोजगार नहीं हैं उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिले, सामाजिक न्याय मिले, इसलिए इस लड़ाई को ताकत के साथ लड़नी पड़ेगी। कांग्रेस ने आरक्षण की व्यवस्था करके दलित, शोषित, वंचित, पिछड़े समाज को आगे लाने का काम किया और अब भाजपा इसके कमजोर करने का प्रयास कर रही है। आज भाजपा स्कूलों को बंद करने का काम कर रही है ताकि दलित, वंचित समाज शिक्षा से वंचित रह जाए। चुनौती बड़ी है लेकिन हम सभी मिलकर इसे लड़ने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि आप सभी जीतने का मन बनाइये। आज धर्म और जाति की राजनीति करने वाले दलित समाज को कमजोर कर रहे हैं। देश बंटवारे और नफरत से नहीं बल्कि भाईचारे, मुहब्बत और सद्भाव से चलेगा। सभी को एक साथ लेकर चलना है और मजबूत सशक्त भारत बनाना है। उन्होने कहाकि चुनाव में एक सीट पर एक व्यक्ति को टिकट मिलेगा लेकिन सबको मिलकर उसे चुनाव जिताना है। जो मेहनत करेंगे उन्हें टिकट मिलेगा।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’ जी ने कहा कि प्रभारी श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी का मार्गदर्शन हम सभी को मिल रहा है और संगठन को मजबूती मिल रही है। आप लोगों को अपने अपने क्षेत्रों में अभी से पूरी ताकत के साथ जुटना है और कांग्रेस इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का काम करना है। आज देश में संविधान को बचाने की लड़ाई चल रही है इसमें सबको पूरी ताकत के साथ लड़ना है इसमें बड़ी भूमिका आप सभी की है।
अनु0जाति विभाग के चेयरमैन एवं सांसद श्री तनुज पुनिया ने कहा कि श्री राहुल गांधी जी बहुत मेहनत कर रहे हैं। हमें और आपको मिलकर मेहनत करनी है। समाज में व्यवस्था परिवर्तन लाना है इसके लिए संगठन में भी मजबूती लानी पड़ेगी और कांग्रेस की गाइडलाइन के तहत काम करना होगा। उन्होने कहा कि क्षेत्रों में जायें, संविधान बचाने, लोकतंत्र बचाने की बात करें। हमारी पार्टी का गौरवशाली इतिहास है। कांग्रेस पार्टी ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं इसे जन जन तक पहुंचाना है। उन्होने कहा कि अब चुनाव में समय कम बचा है इसलिए पूरी गंभीरता से काम करना है और पूरे प्रदेश में जीत का माहौल बनाना है। उन्होने कहा कि गली, मुहल्लों में जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कराइये और अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़िये। लोग कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं। हमें सबके पास पहुंचने की जरूरत है।
बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आलोक प्रसाद, श्री राहुल राज, श्रीमती सिद्धिश्री, श्री सुरेन्द्र कालिया, श्री राम बदन बौध, श्री अशोक कुमार, श्री विशम सिंह, श्री सुशील बाल्मीकि, श्रीमती विद्या गौतम, संयोगिता वर्मा, श्रीमती पवन देवी कोरी, श्री ब्रजेश रावत, श्रीमती प्रतिमा गोंड, श्री अमरनाथ पासवान, श्री संजय चंचल, श्री राजीव रावत, श्री राजेश सिद्धार्थ, श्री रंजीत कुमार, श्री चन्द्रपाल, श्री विजय कुमार, श्री राजू रावत सहित प्रदेश भर के अनु0जाति विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।





