November 4, 2026 11:59 am

लोजपा (रामविलास) लखनऊ में मनाएगी स्व. रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि, चिराग पासवान समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा लखनऊ स्थित रेनेसां (Renaissance) होटल में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं जमुई सांसद श्री अरुण भारती ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान जी की छठी पुण्यतिथि इस वर्ष उत्तर प्रदेश संगठन इकाई द्वारा लखनऊ में पूरी श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई जाएगी।

सांसद अरुण भारती ने कहा कि इस श्रद्धांजलि समारोह में पक्ष एवं विपक्ष के उन सभी प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है, जिन्होंने स्व. रामविलास पासवान जी के साथ लंबे समय तक राजनीतिक और सामाजिक जीवन में कार्य किया है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उनसे जुड़े रहे गणमान्य लोगों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान अपने पूरे परिवार के साथ इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार पर जोर

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री अरुण भारती ने स्पष्ट किया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश में अपने संगठनात्मक ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को जोड़ना और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

संगठन विस्तार की रणनीतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यूथ बोले तो: युवाओं की समस्याओं, सुझावों और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सीधे संवाद स्थापित करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में ‘Youth Bole To’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

जन-चौपाल अभियान: आम जनता से जुड़ने और संगठन को धरातल पर मजबूत करने के लिए पार्टी ‘चाणक्य चौपाल’, ‘दलित चौपाल’ और ‘सब संकल्प’ जैसे विशेष अभियान चलाएगी।

श्री भारती ने दोहराया कि पार्टी स्व. रामविलास पासवान जी की विचारधारा, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

उक्त प्रेस वार्ता और कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव द्वारा साझा की गई।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!