आरोपित पत्नी के उकसाने पर किया था हंगामा
सोमवार को हुई घटना का मामला, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
ए अहमद सौदागर लखनऊ। वजीरगंज क्षेत्र के सीविल कोर्ट के पास टावर पर सोमवार को चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। फिल्म शोले के वीरू की तर्ज पर टावर पर चढ़े जनपद अलीगढ़ निवासी राजू सैनी जमकर नौटंकी किया।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में फायर सर्विस की मदद उसे किसी तरह नीचे उतारा गया।
पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल और पूछताछ की तो पता चला कि पत्नी के उकसाने पर टावर पर चढ़ा था। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी वह इसी तरह नौटंकी कर चुका है। इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश कुमार त्रिपाठी की टीम ने राजू सैनी व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
अलीगढ़ जिले के क्वार्सी थाना क्षेत्र स्थित हजारी चौक रावण टोला निवासी 47 वर्षीय राजू सैनी सोमवार को सिविल कोर्ट के पास बने टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़े होने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। भीड़ देख देखकर राजू सैनी जमकर नौटंकी शुरू कर दिया। पुलिस दमकल कर्मियों की मदद से उसे किसी तरह नीचे उतारा। इंस्पेक्टर वजीरगंज के मुताबिक टावर पर चढ़े राजू सैनी से गहनता से पूछताछ की गई तो बताया कि वह पत्नी भावना सैनी के उकसाने पर इस तरह का काम कर हंगामा किया। पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी इसी तरह की नौटंकी कई बार कर चुका है। पुलिस दंपति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।




