10 हजार और 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
ए अहमद सौदागर लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति और डीजीपी राजीव कृष्ण के सख्त निर्देशों पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने आज एक्शन में आकर दो सरकारी कर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन यूपी की वाराणसी और गोंडा इकाइयों ने अलग-अलग जिलों में ट्रैप की कार्रवाई की हैं ।
शिकायतकर्ता गोविंद सिंह, निवासी ककराही, थाना मड़ियाहूं, जौनपुर ने आरोप लगाया था कि थाना मड़ियाहूं में तैनात उप निरीक्षक रामाश्रय प्रजापति मुकदमे में नाम बढ़ाने और न देने पर मुकदमा कमजोर करने के नाम पर पैसे मांग रहा है।
इंस्पेक्टर मैनेजर सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौर्या टी स्टाल पर ट्रैप लगाया।उप निरीक्षक रामाश्रय प्रजापति, निवासी फेफना, बलिया को दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए दबोच लिया गया।आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू।
शिकायतकर्ता अजय कुमार, निवासी बंदरहा शिवाजीपुरम, थाना कोतवाली भिनगा, श्रावस्ती ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी कार्यालय श्रावस्ती का कनिष्ठ लिपिक युगुल किशोर अवस्थी बीज की दुकान का लाइसेंस बनवाने के एवज में रिश्वत मांग रहा है।इंस्पेक्टर धनंजय कुमार सिंह की टीम ने कक्ष-12, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय श्रावस्ती में जाल बिछाया।कनिष्ठ लिपिक युगुल किशोर अवस्थी, निवासी सहसा, बहराइच को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।आगे की विधिक कार्रवाई जारी।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने साफ किया है रिश्वत मांगने वाले किसी भी सरकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता से अपील है कि रिश्वत की मांग होने पर तुरंत 1064 पर शिकायत करें।




