पुलिस का दावा, आरोपी शांति-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की थी
ए अहमद सौदागर लखनऊ। विकासनगर क्षेत्र के रिंग रोड स्थित सड़क किनारे बसी झुग्गी-झोपड़ियों में लगी भीषण आग के मामले में इंस्टाग्राम व फेसबुक पेज भ्रामक प्रचार प्रसार करने के आरोप में सुधाकर त्रिपाठी को रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी सुधाकर फेसबुक, इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप पर भ्रामक एवं सांप्रदायिक पोस्ट संदेह प्रसारित किया था।
विकासनगर थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर सड़क किनारे बसी झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार शाम करीब पांच बजे भीषण आग लग गई थी और इसकी चपेट में आकर बाराबंकी जिले के राम सनेही घाट क्षेत्र स्थित काशीपरवा गांव निवासी सतीश की दो मासूम बेटियों की झुलसकर मौत हो गई थी।
आग लगने के बाद सोशल मीडिया से लेकर समाचार पत्रों एवं चैनलों पर ख़बरें प्रसारित हो रही थी कि इसी दौरान फेसबुक, इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप चली खबर को पुलिस ने कैच कर लिया। पुलिस के मुताबिक कुछ लोगों ने आग को लेकर संप्रदायिक तूल देने की कोशिश की जा रही थी। इस मामले की जांच पड़ताल कर विकासनगर पुलिस ने रविवार को मूल रूप से चित्रकूट व हाल पता विकासनगर के मकान नंबर 11/344 सेक्टर 11 निवासी सुधाकर त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अफसरों की मानें तो सुधाकर त्रिपाठी ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश किया था। पुलिस का यह भी कहना है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप के अलावा एक्स पर घटना को गलत तरीके से प्रसारित किया था।




