कानून का उलंघन कर आजाद बनकर घूम रहा था आरोपी
ए अहमद सौदागर लखनऊ। कानून का उलंघन कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में आजाद बनकर घूम रहे जिला बदर अभियुक्त प्रिंस सोनकर उर्फ जोजो सोनकर को इंस्पेक्टर विकासनगर की टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश के बावजूद भी वह बेफिक्र होकर क्षेत्र में मंडरा रहा था।
इंस्पेक्टर विकासनगर के मुताबिक अभियुक्त प्रिंस सोनकर उर्फ जोजो सोनकर घसियारी मंडी कैसरबाग का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त जोजो सोनकर अदालत और पुलिस आयुक्त के आदेश का उलंघन करने का कृत्य किया। बताया जा रहा है कि कुख्यात बदमाश प्रिंस सोनकर छह अप्रैल 2026 से छह महीने के लिए राजधानी लखनऊ से जिला बदर घोषित करने का आदेश जारी किया गया था। इंस्पेक्टर विकासनगर की टीम में शामिल उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह, बीट प्रभारी लेखराज पन्ना, उपनिरीक्षक राम दुलारे वर्मा, मुख्य आरक्षी अवध किशोर सिंह व आरक्षी राघवेन्द्र प्रताप सिंह रविवार को अभियुक्त प्रिंस सोनकर उर्फ जोजो सोनकर के घर पर चस्पा करते हुए आगाह किया था। पुलिस को सूचना मिली कि कुख्यात बदमाश जोजो सोनकर जिला बदर होने के बाद भी क्षेत्र में मंडरा रहा है। अदालत के आदेश का उलंघन करने वाले सोनकर पुलिस टीम ने रविवार को गिरफ्तार कर गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3/10 के अन्तर्गत अपराध संख्या 86/2026 के तहत मुकदमा दर्ज सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




