August 8, 2026 2:10 am

विकासनगर: जूनियर असिस्टेंट परीक्षा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का खुलासा

यूपी एसटीएफ ने नौ सॉल्वरों को दबोचा 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी एसटीएफ टीम विकासनगर क्षेत्र से जूनियर असिस्टेंट परीक्षा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने वाले गिरोह का राजफाश कर बुधवार को नौ सॉल्वरों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ को इनके पास से कूट रचित दस्तावेज व सर्टिफिकेट बरामद

प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नकल गैंग का एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। पूरे मामले में एसटीएफ टीम नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, कार, फर्जी दस्तावेज के अलावा 270475 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

बताया जा रहा है कि पकड़े गए सभी आरोपी नकल गिरोह का संचालन करते हैं। बताया जा रहा है कि विकासनगर के सेक्टर चार स्थित सेंट्रल एकेडमी परीक्षा केंद्र में बैठकर नकल करा रहे थे कि मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ टीम ने सभी सॉल्वरों को धरदबोचा।

बताया जा रहा है कि इस गैंग का सरगना मनीष है जो नौ साथियों के साथ पकड़ा गया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!