November 7, 2026 3:09 am

विकासनगर: नाले में उतराता मिला युवक का शव 

हत्या कर फेंकें जाने की आंशका, शिनाख्त नहीं 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। विकासनगर थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित बड़े नाले में शुक्रवार को एक युवक का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। आंशका है कि युवक की हत्या कर उसका शव यहां फेंक दिया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आसपास में रहने वाले लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

विकासनगर थाना क्षेत्र के रिंग रोड के किनारे स्थित बड़े नाले में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाकर मामले की छानबीन शुरू की। स्थानीय लोग युवक की हत्या कर शव फेंकें जाने की आंशका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। युवक की उम्र 35 वर्ष के करीब लग रही है और शव दो-तीन दिन का पुराना लग रहा है। पुलिस आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!