June 6, 2026 10:10 am

विकासनगर: युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाला शोहदा मुठभेड़ में गिरफ्तार 

दाहिने पैर में गोली लगते ही हुआ लंगड़ा, पुलिस जीप में धंसी गोली 

टेढ़ी पुलिया के पास पुलिस और बदमाश के बीच हुई फायरिंग का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। शनिवार को युवती के साथ छेड़छाड़ और विरोध पर गाली-गलौज करने वाले आटो चालक सनी यादव को रविवार सुबह तड़के विकासनगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। सनी के दाहिने पैर में गोली, जिससे वह वहीं लड़खड़ाकर गिर पड़ा। जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश द्वारा चलाई गई गोली सरकारी वाहन में जा धंसी, जिससे पुलिस के जवान बाल-बाल बच गए। पुलिस को मौके से एक अवैध तमंचा, कारतूस खोखा व जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के मुताबिक शनिवार को एक व्यक्ति ने सूचना देकर बताया कि उसकी पुत्री के साथ आटो चालक ने अश्लील हरकत किया और विरोध करने पर गाली-गलौज करते मारपीट कर जख्मी कर दिया। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने इंस्पेक्टर विकासनगर आलोक कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। डीसीपी पूर्वी का फरमान मिलते ही पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देनी शुरू की।

डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह तड़के इंस्पेक्टर विकासनगर आलोक कुमार सिंह उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अतुल कुमार, उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी ऋषि कुमार, मुख्य आरक्षी मनीष कुमार, आरक्षी राघवेन्द्र सिंह, आरक्षी रामचंद्र जी, आरक्षी संजय पांडेय व आरक्षी विकास कुमार यादव के साथ टेढ़ी पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी टेढ़ी पुलिया होते हुए कहीं भागने की फिराक में जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को दबोचने के लिए घेरेबंदी की तो बेखौफ बदमाश पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी, जिससे वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा। पुलिस का दावा है कि आरोपी द्वारा चलाई गई गोली सरकारी वाहन के गेट पर जा धंसी जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के मुताबिक पकड़े गए बदमाश की पहचान हुसैनगंज क्षेत्र स्थित केकेवी कॉलोनी महावीर पुरी निवासी 34 वर्षीय सनी यादव पुत्र राम छवि यादव के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से एक अवैध तमंचा के अलावा कारतूस खोखा व जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। डीसीपी पूर्वी का कहना है मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी सनी यादव शातिर किस्म का अपराधी है और इसके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!